ब्रेकिंग
मकड़ाई एक्सप्रेस की खबर का असर: खबर के बाद प्रशासन ने नोटिस जारी किए 4 कालोनाइजरों को नोटिस जारी किस... हरदा: खेत मालिक ने शराब के नशे में रखवाले मजदूर को स्कॉर्पियो वाहन से कुचलकर उतार दिया मौत के घाट, प... हरदा:  05 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी MP Free Laptop Yojana 2025: 12वीं में 75% लाने वालों की बल्ले-बल्ले, सीधे खाते में आएंगे ₹25,000! Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हरदा: किसानों की मुंग उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 24 मई को प्रदेश मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार वीडियो जारी कर मांगी माफी: बोले यह मेरी भाषायी भूल थी मेरा उद्दे... हरदा: स्वच्छता अभियान चलाकर लोकमाता की जयंती पर किया कार्यक्रम प्रशासन की लापरवाही से खामियों से भरा रहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जन आक्रोश गरमाया: ग्रामीण किसानों... भाजपा नेता  धाकड़ का सड़क पर सैक्स वाले वायरल वीडियो पर होगी कार्यवाही! पुलिस जांच हुई शुरू

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई 2 की मौत 2 घायल: शादी मे शामिल होने जा रहा था परिवार! 

मकडाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन।रात मे वाहन को नियन्त्रित गति से चलाना चाहिये। रात मे अक्सर वाहन के सामने अचानक वाहन या जानवर आ जाने के कारण दुर्घटना हो जाती है। रविवार की रात को नागदा जंक्शन से मक्सी जा रही एक कार कायथा मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर तेज गति से एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर में कार में बैठे दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए।

विवाह समारोह मे शामिल होंने जा रहे थे।

गाजियाबाद निवासी नीतीश भारद्वाज गाजियाबाद से मक्सी में विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। मक्सी में भाजपा के पूर्व जिलामंत्री रवि पांडेय के पुत्र मयंक, बेटी वंशिका व भांजा अटल कार से दामाद नीतीश को लेने नागदा जंक्शन गए।

- Install Android App -

नागदा से रात को वापस मक्सी लौटते समय कायथा मोड़ पर रात को 1.30 बजे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार की गति इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कार का इंजन 300 मीटर दूर जा गिरा।

2 लोगो की मौके पर हुई मौत,2 घायल

कार में सवार नीतीश व अटल की मौके पर मौत हो गई। वंशिका घायल हो गई। कार का एयरबैग खुलने के कारण मयंक भी बच गया, लेकिन वह भी घायल है।