सोनखेड़ी, कायागांव, कालधड़, करतना व गोदड़ी सहित 16 ग्रामों में 24 को आयोजित होंगे शिविर
हरदा : मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 19 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 के मध्य ‘सुशासन सप्ताह – प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं की अंतिम छोर तक प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करना, जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना, प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता तथा उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता को सुदृढ़ करना है।
अभियान के दौरान तहसील, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में जनशिकायतों का मौके पर ही पंजीयन कर यथासंभव निराकरण किया जाएगा।
जारी कार्यक्रम अनुसार 24 दिसम्बर को विकासखण्ड हरदा की ग्राम पंचायत सोनखेड़ी, कायागांव, कमताड़ा, कांकरिया व सोनतलाई तथा विकासखण्ड खिरकिया की ग्राम पंचायत कालधड़, पोखरनी, खुदिया, कालकुण्ड, जटपुरामाल व लोलांगरा में विशेष शिविर आयोजित होंगे।
इसी प्रकार 24 दिसम्बर को टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम गोदड़ी, करताना, फुलड़ी, खिड़की व नांदवा में विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे।

