jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के गणेश प्रतिमा बनाना, पर्यावरण संरक्षण क...

Up News: देवरिया जिले में दो युवतियों को हो गया लवेरिया, प्यार चढ़ा परवान, दोनो ने मंदिर जाकर की शादी बोली, साथ जीयेंगे साथ मरेगे

देवरिया : यूपी के देवरिया जिले की दो युवतियों को लवेरिया हो गया। फिर क्या दोनो के बीच की नजदीकियां धीरे धीरे बड़ी और उन दोनो का प्यार परवान चढ़ गया। ये दोनो युवतियों ने घर परिवार की चिंता छोड़कर एक दूजे के बंधन में बंधने का निर्णय लिया।
प्यार लड़के लड़कियों में होता है। लेकिन यहां दो लड़कियों के बीच प्यार का ऐसा भूत सवार की उन्होंने किसी की भी नही सुनी। परिवार के लोग इस रिश्ते से नाराज थे।
दोनो के बीच की नजदीकियां ऐसी बढ़ती गई। जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में होने लगी।
आर्केस्ट्रा में साथ काम करने वाली दो युवतियां ने सोमवार को मंदिर में एक दूसरे से शादी रचा ली। दोनों युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। दोनों ने अपनी शादी का नोटरी शपथपत्र भी बनवाया है।

उनका कहना है कि वे साथ ही जिएंगी और मरेंगी। दो युवतियों की यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। देवरिया के लार थाना क्षेत्र एक वार्ड का युवक ग्राम सभा चनुकी में आर्केस्ट्रा चलाता है। आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दोनों लड़‍कि‍यां एक-दूसरे के इतना करीब आ गईं कि उन्‍हें अलग होकर रहना नामुमकिन लगने लगा। दोनों पश्चिम बंगाल के अक्षयनगर रिफ्यूजी कालोनी साउथ 24 परगना की रहने वाली हैं।

- Install Android App -

बताया जाता है। की करीब दो साल से एक दूसरे के साथ पति पत्नी की तरह रहती थी। दोनों ने सोमवार को मझौलीराज में स्थित भगड़ा भवानी माता मंदिर में देवी मां को साक्षी मानकर एक दूसरे के साथ शादी रचा ली। और एक दूसरे के गले में वर माला डाल मंदिर के पुजारी से आशीर्वाद लिया।

इस समलैंगिक विवाह को लेकर लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।