Harda News: कृषकों को खेतों में आवागमन हेतु मार्ग नही चार माह से दे रहे आवेदन, प्रशासन नही दे रहा ध्यान
हरदा : राष्ट्रीय राजमार्ग 47 के निर्माण से कृषकों के खेत में आवागमन का मार्ग बंद हो गया। जिसके लिए जनसुनवाई कृषकों को खेतों में आवागमन हेतु कोई मार्ग नही है कृषक विगत 04 माह से आवेदन दे रहे हैं, किंतु आज दिनाक तक किसानों को अपने खेतों में आने जाने का मार्ग नहीं मिला है। कृषकों को खेतों में आवागमन हेतु कोई मार्ग नहीं है इस बात की पुष्टि आरआई की मौका रिपोर्ट करती है। जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी जिला प्रशासन को भ्रमित करने वाली जानकारी दे रहे हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा अपने पत्र क्र. 3317 से जिला प्रशासन को जानकारी दी गई है कि हगने जगह जगह सर्विस व रलीप रोड का प्रावधान किया है। जबकि सर्विस रलीप रोड सिर्फ फ्लाई ओवर एवं आरओबी के नीचे हैं।
जनसुनवाई में आवेदक किसान संजय भायरे ने फिर एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को जनसुनवाई में दिया है। शिकायतकर्ता किसानों के खेतों में कोई सर्विस रोड अथवा स्लीप रोड नहीं है। इसी जगह पर सेंटर ताईन में भी गड़बड़ी है इसकी पुष्टि पूर्व सक्षम अधिकारी (भू अर्जन) की रिपोर्ट करती है। राष्ट्रीय राजमार्ग 47 के चैनेज 5.400 पर बना चौराहा अतिक्रमण की चपेट में आता जा रहा है। एक अतिक्रमण आज दिनांक 09.01.2024 को प्रातः किया गया था, जिसकी शिकायत जनसुनवाई में भी की गई। कृषक द्वारा उरा अतिक्रमण को हटा दिया गया था।
किंतु दोपहर लगभग 1:30 बजे उसे वापस पुनः स्थापित किया जाने लगा। अतिक्रमणकारियों का कहना है कि हम 15 मिनट में दुकान लगाने की परमिशन ले आयेगें, यहां से हमें कोई नही हटा सकता।


