अवैध खनन करने वाले लोगो के हौसले इतने बुलंद है कि वह पुलिस अधिकारी और आरक्षकों पर आक्रमण कर देते हैं।
ऐसे मामले बहुत से देखने को आ रहे है।
मकड़ाई एक्सप्रेस24 उ.प्र. : अवैध खनन को रोकने गए पुलिस टीम में कांस्टेबल को खनन माफिया द्वारा ट्रैक्टर से रौंद दिया गया। आनन फानन में उसे तुरंत उसे उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद से पुलिस प्रशासन में खासी नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस ने भी सक्रियता दिखाते हुए वाहन चालक की खोज के प्रयास तेज कर दिए है।
पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर से कुचला –
इधर मामले में एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना नबाबगंज थाना क्षेत्र नगला चंदन गांव की है। जहां मुखबिर की अवैध खनन की सूचना पर नवाबगंज थाना पुलिस स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंची जहां अवैध खनन कर रहे लोगो को चेतावनी दी। इसी दौरान आरक्षक रोहित ट्रैक्टर को रोकने के लिए नीचे उतर गया। वहीं पुलिस को देख ड्राइवर ट्रैक्टर ट्राली लेकर भागने लगा और इसी दौरान सामने आए कांस्टेबल पर वाहन चलाते भाग निकला।
परिवार का रो रोकर बुरा हाल –
इधर गंभीर रुप से घायल कांस्टेबल रोहित को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है, कि कांस्टेबल रोहित बिजनौर जिले के चांदपुर के ग्राम दरबर का है। उसका बड़ा भाई सचिन भी आरक्षक है जो इटावा में पदस्थ है। इधर परिवार को जानकारी मिलते ही उनका रो रोकर बुरा हाल हैं अभी इसका विवाह भी नही हुआ था।