jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

UP Weather: उत्तरप्रदेश मे कई स्थानों पर सर्द हवाओ के साथ होगी बारिश

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उप्र। UP Weather: मौसम मे लगातार परिवर्तन हो रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मेघगर्जन के साथ गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों हिस्सों में सर्द हवाएं चलेगी और मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है रविवार को राजधानी लखनऊ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है ।13 से 15 जनवरी तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि इस अवधि में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाने की संभावना है।

 

- Install Android App -

आज इन जिलों मे होगी बारिश

 

प्रदेश मे रविवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र और मिर्जापुर में बादल गरजने व बिजली गिरने और घना कोहरा छाने की संभावना।चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बहराइच,लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर में बादल गरजने व बिजली गिरने के आसार है।