jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

एम पी ट्रांसको के टेस्टिंग विंग में स्वदेशी ‘आराताई’ एप का उपयोग हुआ अनिवार्य —

भोपाल । मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी( एमपी ट्रांसको) में 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश में परीक्षण एवं संचार(टेस्टिंग)विंग के अंतर्गत सभी आधिकारिक संदेशो के संचार के लिए व्हाट्सएप का उपयोग पूर्णतः बंद कर दिया गया है।

- Install Android App -

मुख्य अभियंता श्री राजीव अग्रवाल की पहल एवं निर्देश पर मध्यप्रदेश के सभी 417 सबस्टेशनों, संभागीय एवं वृत स्तर के साथ-साथ मुख्य अभियंता कार्यालय के व्हाट्सएप ग्रुपों को स्वदेशी ‘आराताई’ एप पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

इस व्यवस्था के तहत अब व्हाट्सएप ग्रुप अथवा व्यक्तिगत व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से की गई किसी भी प्रकार की सूचना या संवाद को मान्य नहीं माना जाएगा। यहां तक कि व्हाट्सएप के माध्यम से की जाने वाली रिपोर्टिंग को भी “रिपोर्ट न करने” की श्रेणी में रखा जाएगा।