jhankar
ब्रेकिंग
देवास में थाना प्रभारी की मौत के मामले में राहुल जायसवाल पर कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, पार्टी से निष... पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने टिमरनी फटाका बाजार का किया निरीक्षण दीपावली की खुशियों के बीच टूटा दुखों का पहाड़, नहर में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजे हरदा में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त दीपावली के बाद सोना-चांदी के भाव में मामूली गिरावट के आसार, हरदा के सराफा बाजार में धनतेरस पर उमड़ी ... आज के खास त्योहार छोटी दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली चौदस मनाई जायेगी जबलपुर में धनतेरस की रात भीषण अग्निकांड, 50 से ज्यादा परिवारों के आशियाने जलकर खाक धनतेरस पर डबरा-पिछोर रोड पर दर्दनाक हादसा, ओवरलोड रेत ट्रॉली ने चाचा-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत नर्मदापुरम में कलयुगी बेटे की हैवानियत, गर्भवती पत्नी के विवाद में मां और सौतेले पिता को उतारा मौत क...

बड़ी दुखद खबर: उत्तराखंड: अल्मोड़ा मे बस गहरी खाई में गिरी 20 लोगो की मौत ! सीएम ने जताया गहरा दुख

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उत्तराखंड। अल्मोड़ा जिले में सोमवार की सुबह को एक भीषण बस दुर्घटना हो गई जिससे कई परिवारों को झकझोर कर रख दिया।

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के मर्चुला क्षेत्र में एक यात्री बस खाई में गिर गई। यह बस नैनीकांडा ब्लॉक के किनाथ से यात्रियों को लेकर रामनगर की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में 20 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एक घायल यात्री को रामनगर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

यह दुर्घटना पहाड़ी क्षेत्र की खतरनाक सड़कों पर सुरक्षा के सवालों को फिर से सामने ला खड़ा किया है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हैं।

उत्तराखंड में सोमवार सुबह बड़ा बस हादसा हुआ। अल्मोड़ा जिले में सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास रानीखेत जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस खाई बस गिरी है, लगभग उसकी गहराई 100 मीटर से अधिक है।

 

- Install Android App -

। पुलिस, प्रशासन ने रेस्क्यू का काम तेज कर दिया है। रामनगर और अल्मोड़ा से एंबुलेंस मौके पर रवाना हो गई है। रामनगर और सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों के उपचार के लिए तैयारी की जा रही है।

सीएम ने जताया गहरा दुख। मृतकों के परिवार को चार चार लाख देने की घोषणा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को सहायता देने की दिशा में मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया है। इसके अलावा, दुर्घटना में घायल हुए लोगों को एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

इनका कहना है ! 

 घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस भेज दी गयी है। एसडीएम व पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। राहत बचाव का तेजी से किया जा रहा है। – आलोक कुमार पांडे जिलाधिकारी