jhankar
ब्रेकिंग
ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज

MP News: कपड़े की दुकान में आग लगने से कार सहित 2 बाईक हुई खाक, दुकान मालिक ऊपर सोता रहा, नीचे लग गई आग

व्यापारी बेखबर ऊपरी मंजिल पर सो रहा था और नीचे कपड़ा दुकान में आग लगी थी। आस पास के लोगो ने जगाया और व्यापारी के परिवार को बमुश्किल सुरक्षित निकाला। इस आगजनी की घटना मे करीब 10लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट और गैस सिलेंडर बताया जा रहा है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 विदिशा।जिले के थाना क्षेत्र करारिया ग्राम कागपुर में मुख्य मार्ग से लगी एक कपड़े की दुकान में आग लगी। वही दुकान के बाहर खड़ी मारुति वैन एवं दो बाइक दुकान का सामान जल गया। बताया जा रहा है कि इस आगजनी की घटना में करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। आगजनी की घटना में पीड़ित व्यापारी विनोद जैन ने बताया कि उनके रहवासी मकान में नीचे ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े की दुकान है और परिवार ऊपरी मंजिल पर रहता है। सोमवार की दोपहर को परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद सो रहे थे और नीचे की दुकान का शटर लगा हुआ था।
लोगो के शोरगुल से खुली नींद
अचानक लोगो की शोर सुनाई दिया कि आग लगी जब नीचे देखा तो आग लगी हुई थी। उपरी मंजिल पर चार लोग फंसे हुए थे ग्रामीणों ने सीढ़ियों की मदद से हमें नीचे उतारा और जान बचाई।

आगजनी में 10 लाख का नुकसान

- Install Android App -

आगजनी की सुचना पर विदिशा और गंजबसौदा से दो फायर बिग्रेड आई जिन्होने आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में घर के सामने खड़ी मारुति वैन और दो बाइक भी चपेट में आ गई। दुकान का फर्नीचर सामान आदि जल गया करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है।

गैस सिलेंडर या शार्ट सर्किट हो सकता है

व्यापारी विनोद ने बताया कि सोमवार की सुबह घर की रसोई के लिए गैस सिलेंडर आया था। जिसे बिजली मीटर के पास नीचे रख दिया था। यही पर 2 बाईक और गैस किट से चलने वाली मारुति वैन भी खड़ी थी। शार्ट सर्किट से चिंगारी निकली होगी। यह आग धीरे धीरे बढ़ गई उनका कहना था कि इस आग ने कार और दुकान को चपेट में ले किया। इस दौरान जोरदार ग्रामीण कहते है गैस भरते समय हुआ हादसा

ग्रामीणों का कहना है कि मारुति कार के सिलिंडर में घरेलू गैस सिलिंडर से गैस भरते समय यह हादसा हुआ। करारिया थाना प्रभारी बलवीर सिंह गौर का कहना है कि यह तथ्य उनकी जानकारी में भी आया है। आगजनी का प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।