jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

विराट शतक से चूके, भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

वडोदरा। भारत ने वनडे सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। रविवार को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। केएल राहुल ने क्रिस्टियन क्लार्क की बॉल पर छक्का लगाकर जीत दिलाई।

- Install Android App -

भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली ने 93, श्रेयस अय्यर ने 49 और कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन बनाए। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन फिर कोहली और गिल ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर रन चेज का बेस तैयार किया। गिल अर्द्धशतक लगाकर लौटे। इसके बाद अय्यर और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी की। कोहली 85वें अंतरराष्ट्रीय शतक से 7 रन से चूक गए। आउट होने से पहले कोहली ने सबसे तेज 28 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ा। इससे पहले, रोहित शर्मा 26 रन बनाकर लौटे। रोहित ने पारी के दौरान उन्होंने दो छक्के लगाए और ऐसा करते ही वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 650 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।