jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में रंगपंचमी पर पारंपरिक गेर के लिए यातायात व्यवस्था का विशेष प्लान तैयार युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन रोकने के लिए 40 ई-चेक पोस्ट की व्यवस्था कुशवाह बने ऑटोमेशन सिस्टम से फूलों की खेती करने वाले भोपाल के पहले किसान MP में दाल प्रसंस्करण और पैकेजिंग इकाई शुरू करने पर किसानों को मिलेगा 33% की सब्सिडी भोपाल : सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट किया तो होगी सख्त कार्रवाई इंदौर : पूरी तरह दृष्टिबाधित अक्षत बलदवा ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में क्रैक की यूपीएससी हरदा : जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास - म... Big news : प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में है पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी हरदा : स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था सुधार पर कलेक्टर का कड़ा रूख

भितरवार में नेताओ की जुबानी जंग : पूर्व मंत्री लाखन सिंह ने विधायक मोहन सिंह राठौड़ को कहा 2 साल का बच्चा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर ।मध्य प्रदेश की भितरवार विधानसभा सीट पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव और भाजपा के वर्तमान विधायक मोहन सिंह राठौड़ के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर निजी हमलों तक पहुँच गया है। हाल ही में एक सार्वजनिक मंच से लाखन सिंह यादव ने विधायक राठौड़ को ‘राजनीतिक बच्चा’ करार दिया, जिस पर विधायक ने भी कड़ा पलटवार किया है।

“तू अभी 2 साल का बच्चा है”: लाखन सिंह यादव का तीखा हमला

एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान विधायक उन्हें ‘मरा हुआ विधायक’ कहकर संबोधित करते हैं। लाखन सिंह ने मंच से कहा:

“मैं 20 साल तक विधायक रहा और 14 महीने मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है। मोहन सिंह राठौड़ को यह समझना चाहिए कि वह अभी राजनीति में 2 साल के अदने से बच्चे हैं। उन्हें अभी विधायक की हैसियत और गरिमा का अंदाजा नहीं है।” लाखन सिंह ने यह भी सवाल उठाया कि क्या क्षेत्र की जनता के दुख-सुख (गमी) में शामिल होना गलत है, जिसे लेकर उन पर तंज कसे जा रहे हैं।

विधायक मोहन सिंह राठौड़ का पलटवार: “जनता ने विनाश का जवाब दिया”

- Install Android App -

पूर्व मंत्री के ‘बच्चा’ वाले बयान पर भाजपा विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने भी पलटकर वार किया है। उन्होंने लाखन सिंह के अनुभव पर सवाल उठाते हुए कहा कि ग्वालियर जिले में भितरवार की जनता ने भाजपा को सबसे बड़ी जीत दिलाकर अपना फैसला सुना दिया है। राठौड़ ने कहा “पिछले 20 सालों में भितरवार की जनता ने सिर्फ विनाश देखा था, विकास नहीं। इसी का परिणाम था कि जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया।”

भाजपा मे कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा में हमेशा ‘कार्यकर्ता’ चुनाव लड़ता है, जबकि कांग्रेस में सिर्फ ‘नेता’ अपनी राजनीति चमकाने में लगे रहते हैं।

विधायक राठौड़ ने साफ किया कि उन्हें छोटा कहना असल में उस जनता का अपमान है जिसने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

भितरवार की इस ‘सियासी जंग’ ने क्षेत्र के सियासी माहौल को गरमा दिया है। जहाँ एक तरफ अनुभव की दुहाई दी जा रही है, वहीं दूसरी तरफ विकास के दावों के साथ घेराबंदी की जा रही है। आने वाले दिनों में यह विवाद और बढ़ने के आसार हैं, क्योंकि दोनों ही नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।