jhankar
ब्रेकिंग
हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय टप से पक्की दुकान तक… हंडिया में अतिक्रमण का सिलसिला आखिर थमेगा कब? जानिए आज मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज आज बलराम जयंती पर किसान करते हल और कृषियंत्रो की पूजा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी

हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत!

वरिष्ठ नेता प्रेमनारायण लेगा से लिया आशीर्वाद, वीर भगत सिंह चौक पर शहीद ए आजम को किया नमन; तिरंगा यात्रा के लिए किया जनसंपर्क!

हंडिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल के आज हंडिया आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान आगामी 12 अगस्त को हरदा में आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं ने नगर में जनसंपर्क किया और नागरिकों से यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

धर्मेंद्र पाल ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर में जनसंपर्क करते हुए नागरिकों को तिरंगा यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।

वरिष्ठ नेता प्रेमनारायण लेगा से लिया आशीर्वाद

हंडिया प्रवास के दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमनारायण लेगा से मिलने पहुंचे। उन्होंने चरण स्पर्श कर भारतीय परंपरा का निर्वहन करते हुए वरिष्ठ नेता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान धर्मेंद्र पाल ने उनसे भी 12 अगस्त को हरदा में होने वाली तिरंगा यात्रा में सहभागिता एवं सहयोग की अपील की।

- Install Android App -

इस अवसर पर दिनेश लेगा द्वारा धर्मेंद्र पाल का फूल-माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

वीर भगत सिंह चौक पर शहीद को नमन

इसके बाद धर्मेंद्र पाल एवं कार्यकर्ताओं ने वीर भगत सिंह चौक पहुंचकर वहां स्थापित शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर धर्मेंद्र पाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 12 अगस्त को हरदा में होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।

धर्मेंद्र पाल के हंडिया आगमन को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। तिरंगा यात्रा को लेकर हंडिया क्षेत्र में भी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क और तैयारियां तेज कर दी हैं।

इस अवसर पर विजय जेवल्या, राहुल पूनिया, सौरभ अग्निहोत्री, राहुल सोनकर, राहुल माली एवं विनय शर्मा सहित भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।