jhankar
ब्रेकिंग
भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न फिल्मी ड्रामा: सगाई टूटने के बाद भी बारात लेकर पहुँचा पहला प्रेमी, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

Weather Alert : बादलों की गरज ने फिर किया इशारा, इन राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी

Weather Alert : देश के अधिकतर इलाकों में मौसम का मिजाज अब काफी बदलता दिख रहा है, जिसमें कहीं तापमान में बढ़ोतरी तो कहीं बादल भी छाए हैं। उत्तर भारत के हिस्सों में मौसम नीचे गिरता जा रहा है, जहां गर्मी का दौर काफी कम हो गया है। इसके अलावा दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में सुबह-सुबह तेज बारिश होने तापमान में गिरावट जरूरी हुई, लेकिन धूप निकलते ही मौसम पहले की तरह गया।

Weather Alert

पूर्वोत्त राज्यों के कई इलाकों में दोपहर बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा हो गया। दिल्ली एनसीआर सहित पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के तमाम इलाकों में दिनभर धूप खिली रही, जिससे तापमान काफी गिर गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की उम्मीद जताई है।

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

- Install Android App -

आईएमडी के मुताबिक, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, विदर्भ, गोवा में भी बिजली की गरज के साथ झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई है। वहीं, मणिपुर, नगालैंड में भी बादलों की गरज के साथ मामूली बारिश होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी तट पर भी दो दिन बारिश होने की संभावना जताई है।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। हिमाचल, उत्तराखंड में ठंड से पहले की बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं, झारखंड में बादलों की गरज और चमक के साथ तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। लो प्रेशर एरिया बंगाल की खाड़ी में निर्मित होने की संभावना है।

यहां भी जमकर बरसेंगे बदरा

आईएमडी के अनुसार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और झारखंड में तेज बारिश होने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही गंगिय पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा में 6 अक्टूबर तक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। एक से 3 अक्टूबर तक अंडमान निकोबार दीप समूह में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

2 सितंबर तक पूरी मध्य प्रदेश 2 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की संभावना जताई है। असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड और त्रिपुरा में 4 अक्टूबर तक बिजली की चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है। तिरुवंतपुरम, कोल्लम में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। केरल के चार जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई है।