jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

Harda। बापू की कुटिया में मनाई जाएगी गांधी जयंती

हरदा । गांधी जी की स्मृति में स्थापित बापू की कुटिया में शहर के प्रभुत्व एवं कांग्रेस परिवार ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बापू की कुटिया पर 2 अक्टूबर 2023 सोमवार को 10:00 बजे चरखा चला कर एवं उनके प्रिय भजन *वैष्णव जन तो तेने कहिए ‘ गाकर जयंती का कार्यक्रम मनाया जाएगा।

- Install Android App -

साथ ही इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जन्म जयंती का आयोजन किया जाएगा । इस कार्यक्रम में आयोजन समिति द्वारा क्षेत्र के बच्चों बड़ो एवं प्रबुद्ध जनों को बापू की कुटिया पर आकर बापू के प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु आह्वान किया है । साथ ही महात्मा गांधी जी के बताए हुए मार्ग *अहिंसा परमो धर्म* पर चल कर अपने जीवन को सफल बनाने की अपील की है। समिति ने बताया कि बापू ने इन्हीं सिद्धांतों पर चलकर अंग्रेजों से देश को आजाद कराया था।

8 दिसंबर 1933 को महात्मा गांधी बापूजी इसी स्थान में लगभग 2 घंटे 30 मिनट रुक कर हरदा शहर को गौरवान्वित किया था और हरदा को _हृदय नगरी की_ महिमा वाला शहर बताया था । आयोजन समिति से जुड़े हरिमोहन शर्मा एवं संजय जैन समस्त शहर वासियों को इस गरिमामय कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने आप को कृतज्ञ करने हेतु कहा गया है।