jhankar
ब्रेकिंग
भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न फिल्मी ड्रामा: सगाई टूटने के बाद भी बारात लेकर पहुँचा पहला प्रेमी, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल

विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लिये जा रहे नमूने

हरदा / जिले के कृषकों को गुणवत्ता युक्त पौध संरक्षण औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में 3 विकासखंड स्तरीय दल एवं 1 जिला स्तरीय दल का गठन किया गया है। उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे ने बताया कि दल द्वारा जिले के पौध संरक्षण औषधि विक्रेताओं के विक्रय एवं भंडारण प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं नमूने आहरित किए जा रहे है।

- Install Android App -

गत दिवस समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार ‘‘चौकीदार नकली, मूंग बचाने किसानों को बिना लाइसेंस व अनुमति बाजार में बेच रहे’’ के संबंध में जिला कीटनाशी निरीक्षक द्वारा मेसर्स शुभम एग्रो एजेंसी, छीपानेर रोड हरदा के विक्रय एवं भंडारण प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रेता के पास वर्तमान में चौकीदार नामक कीटनाशक ओषधि का स्टॉक उपलब्ध नहीं पाया गया।

संचालनालय द्वारा निर्माता कंपनी को जारी प्रिंसिपल सर्टिफिकेट पर दर्ज सी.आई.आर. नंबर का मिलान पाया गया साथ ही विक्रेता द्वारा कार्यालय में प्रिंसिपल सर्टिफिकेट कीटनाशक विक्रय लाइसेंस में समावेश हेतु फाइल प्रस्तुत की गई है। श्री कास्दे ने बताया कि वर्तमान स्थिति में 8 पौध संरक्षण औषधि के नमूने आहरित कर, विश्लेषण हेतु कीटनाशी गुण नियंत्रण प्रयोगशाला को प्रेषित किए गए है।

चौकीदार नामक कीटनाशक जिले के कीटनाशक विक्रेताओं के पास उपलब्ध होने पर नमूना आहरण कर, विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित किया जाएगा, जिससे जिले के कृषकों को मूंग फसल हेतु गुणवत्ता युक्त कीटनाशक उपलब्ध कराए जा सके।