jhankar
ब्रेकिंग
भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न फिल्मी ड्रामा: सगाई टूटने के बाद भी बारात लेकर पहुँचा पहला प्रेमी, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल

मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में मंगलवार को नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक तेज रफ्तार में रील बनाते हुए जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना स्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

मऊगंज थाना क्षेत्र के पन्नी पथरिया स्थित नेशनल हाईवे पर मंगलवार को यह भीषण हादसा हुआ, जिसमें दो बाइकों पर सवार कुल पांच लोग इसकी चपेट में आ गए। जानकारी के मुताबिक, पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार में रील बनाते हुए जा रहे थे, तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ईंट से लदे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

- Install Android App -

इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाइक भी उसी खड़े ट्रेलर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को पहले मऊगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान 17 वर्षीय उपलक्ष कोल, 22 वर्षीय अमरीश कोल और 17 वर्षीय हेमराज कोल के रूप में हुई है, जो लौर थाना क्षेत्र के बेला गांव के निवासी थे। वहीं, घायलों में चितपुरवा गांव निवासी सगे भाई प्रशांत द्विवेदी और प्रदीप द्विवेदी शामिल हैं। घटना स्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।