jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

हरदा : डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती जी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, कलेक्टर श्री सिध्दार्थ जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी संघ श्री हरीश कौशल,

जिला पंचायत सदस्य श्री कमलेश सेजकर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने सहित अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व छात्र उपस्थित थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह ने कहा कि आज हम ऐसे महापुरुष की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हुए है जिन्हें देश के संविधान निर्माता कहा जाता है। उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

कार्यक्रम में हरदा विधायक डॉ. आर. के. दोगने ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम सब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य मे आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए हैं। उन्होंने सभी को डॉ. अम्बेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी।

- Install Android App -

उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने संविधान का निर्माण किया है। उन्होंने संविधान में सबको समान अधिकार दिये है। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर जी उद्देश्य था कि समाज का हर वर्ग शिक्षित हो, हमे उनके उद्देश्य को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर को संविधान का निर्मिता भी कहा जाता है।

पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हम डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती उपलक्ष्य में उपस्थित हुए है। उन्होंने सभी को डॉ. अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि बचपन से ही डॉ. अम्बेडकर में कुछ कर दिखाना का जसवा था। उन्होंने संकल्प लिया कि अगर देश से छुआछूत मिटाना है तो शिक्षित होना होगा इसलिए उन्होंने तय किया कि उन्हें अच्छी से अच्छी शिक्षा ग्रहण करना होगा, जिसके लिए वह विदेश भी गये और वहां से भी शिक्षा ग्रहण की।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को किया सम्मानित

इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र आरती पिता राजेश राठौर 98%, रवि चौहान पिता जियालाल 86% को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत प्रियंका पति लक्की सोलंकी, सोडलपुर तथा जिला अंत्यावसायी निगम की डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना के तहत धीरज पिता शोभाराम,

बीड़ को एक लाख का ऋण बैंक ऑफ इंडिया मसनगाँव से ‘किराना व्यवसाय’ के लिए तथा संत रविदास स्व-रोजगार योजना के तहत श्री अर्जुन पिता भिक्कू, हरदा को 12.50 लाख का ऋण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हरदा से ‘बोलेरो लोडिंग वाहन’ के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में जिला संयोजक श्रीमती पारूल जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।