jhankar
ब्रेकिंग
भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न फिल्मी ड्रामा: सगाई टूटने के बाद भी बारात लेकर पहुँचा पहला प्रेमी, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती मनाई गई

हरदा : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती मनाई गई। समाज को यदि मजबूत बनाना है, तो हमारे वर्ग को सबसे ज्यादा शिक्षित और संगठित होना आवश्यक है,जिला अध्यक्ष सुनील चौरे

आज दोपहर 1बजे हरदा जिला मुख्यालय पर जिला अजाक्स कार्यालय में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े हर्षउल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें सबसे पहले अतिथियों के द्वारा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं के द्वारा सबसे ज्यादा शिक्षा एवं समाज को संगठित रहने पर जोर दिया गया और संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलने की सलाह दी गई।एवं कार्यक्रम में गायक कलाकार मिथुन कलोसिया के द्वारा संविधान निर्माण डॉ भीमराव अंबेडकर के भजनों के साथ संस्कृत भजनों की प्रस्तुति की गई।शाम 5:00 बजे अजेक्स एवं एसएससी की सामाजिक संगठनों पदाधिकारी के द्वारा अंबेडकर चौक पहुंचकर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मालर्पण कर कार्यक्रम समापन किया गया।

- Install Android App -

कार्यक्रम के अध्यक्षता अजाक्स जिला अध्यक्ष सुनील चौरे के द्वारा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य कमलेश सेजकर,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष निशोद, जिला पंचायत सदस्य रेखा बड़ोदिया,राहुल पवारे,एससी एसटी युवा संघ अध्यक्ष राजेश गौर,ओबीसी महासभा जिला अध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष अजाक्स देवीदयाल सिंगोरे,खिरकिया ब्लॉक अध्यक्ष नितेश वर्मा,जिला उपाध्याय तुकाराम चौरे,

अजाक्स महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष छाया धुर्वे, रामचंद्र सांवरे, पूनम घाटे,,तहसील अध्यक्ष राजेश गहरवाल,अजाक ब्लॉक अध्यक्ष रूपसिंह पीपलोदे,प्रेमनारायण इवने,संतोष धार्वे, कैलाश बिलारे, अजय मंडलेकर,केवलराम ऊईके, सुनील चौरे,ऊषा सांवरे,गोलू भंवरे, रिंकी बड़ोदिया, सुचित्रा बामने,सुषमा मेहरा, दुर्गेश राठौर, किशन शिंदे, ओमप्रकाश चौहान,रामप्रसाद दरसीमा, टीआर डावर,  भरत कलमे, आदि लोग मौजूद रहे।