वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
हरदा : गर्मी के मौसम में वन्यजीवों के हमले को लेकर वन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें वनोंपज संग्रहण करने वालों को विशेष रूप से ध्यान देने के लिए कहा है, ताकि वह वन्यजीवों के हमले से बच सके। वनमण्डलाधिकारी सामान्य ने बताया कि गर्मी के समय पानी की तलाश में वन्यजीव घूमते है, इससे हमले का खतरा रहता है।
महुआ, तेन्दुपत्ता एवं अन्य लघु वनोपज के संग्रहण हेतु स्थानीय ग्रामवासी निकटतम जंगल में जाते हैं। उस दौरान उनका सामना कभी-कभी बाघ, तेन्दुआ एवं अन्य वन्यजीव से होता है। जिस कारण जन घायल/जन हानि की घटना घटित हो जाती है। उन्होने ग्रामीणों से अपील की है कि लघुवनोपज के संग्रहण हेतु समूह बनाकर जंगल में प्रवेश करे साथ में आवश्यक साम्रगी जैसे डंडा, मोबाईल, टार्च, पानी आदि साथ में रखे।
अंधेरे में जंगल में प्रवेश नहीं करे, छोटे बच्चों को जंगल नहीं ले जावे। वनों में पेड के नीचे सफाई हेतु अथवा बीड़ी सिगरेट व भोजन हेतु आग न लगायें।

