jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन

मेला खत्म, वसूली चालू प्रशासन का नहीं है ध्यान

 सोमवार को हो गया था मेले का समापन,  वसूली जारी, 

श्रद्धालुओं में रोष

केके यदुवंशी 

सिवनी मालवा। शहर से 8 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध भिलट देव मेले का समापन  सोमवार को  हो गया था। मेला खत्म हो गया है लेकिन पार्किंग ठेकेदारों द्वारा अब भी वाहन चालकों से अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। हैरानी की बात है कि प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेला अवधि के लिए दिए गए पार्किंग ठेके की वैधता मेला समाप्ति के साथ ही खत्म हो जाती है। इसके बावजूद ठेकेदार के कर्मचारी मेला स्थल के आसपास पहुंचने वाले ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से जबरन  50 रुपये तक वसूल रहे हैं। विरोध करने पर अभद्रता भी की जा रही है।

- Install Android App -

अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार मेला समाप्त होने के बाद पार्किंग स्थल आम जनता के लिए निःशुल्क हो जाता है। लेकिन यहां मनमानी जारी है। लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत के बाद भी जनपद पंचायत  और न ही स्थानीय प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई की।

मेला तो सोमवार को खत्म हो गया। अब यहां कोई दुकान भी काम हो गई है, कोई भीड़ नहीं। फिर किस बात का पार्किंग शुल्क? ये सीधी लूट है।

प्रशासन की इस चुप्पी से लोगों में नाराजगी है। श्रद्धालुओं ने मांग की है कि एसडीएम  तत्काल मामले का संज्ञान लेकर अवैध वसूली बंद कराएं और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई करें।

इनका कहना

जनपद पंचायत के अंतर्गत लगने वाले मेले के प्रभारी विपिन तिवारी ने बताया कि भिलट देव मेले का समापन सोमवार को हो चुका है हमने ठेकेदार को पार्किंग का मना कर दिया है मेला प्रभारी ने बताया कि ठेकेदार से चर्चा में बताया त  कि पुलिस प्रशासन के कहने पर वह पार्किंग व्यवस्था देख रहा है।

मेला प्रभारी विपिन तिवारी शिवनी मालवा