jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

Weather Alert Update : भैया घरों में रहे कैद, आंधी-तूफान के साथ इन इलाकों में होगी भारी बारिश

Weather Alert Update : भारत के कई हिस्सों में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिससे कुछ जगहों पर तापमान गिर रहा है और चक्रवाती तूफान मिचोंग लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है. तूफान के साथ हुई बारिश से तमिलनाडु के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Weather Alert Update

यहां लगातार तूफान के साथ बारिश के कारण 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई हवाई जहाज उड़ानें और ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं. इसके अलावा उत्तर भारत की बात करें तो पहाड़ी इलाकों में तापमान का स्तर लगातार गिर रहा है, जिससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है.

पश्चिमी यूपी और हरियाणा के कई हिस्सों में सुबह और शाम घने कोहरे के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण खून जमा देने वाली ठंड जारी है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में बिजली और गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

इन हिस्सों में तूफान के साथ भारी बारिश होगी

- Install Android App -

आईएमडी के मुताबिक, तटीय राज्य के दस जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू कांचीपुरम, रानीपेट और वेल्लोर जिलों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की आशंका है।

क्षेत्रीय केंद्र ने कहा कि तमिलनाडु के तिरुपत्तूर, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम और कन्याकुमारी जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. उत्तरी तटीय तमिलनाडु के साथ-साथ पुडुचेरी में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है.

तटीय आंध्र प्रदेश: 6 दिसंबर को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. रायलसीमा के सभी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. ओडिशा में कई जगहों पर आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में भी बारिश बनेगी मुसीबत

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान मिचोंग का असर देखने को मिल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

यूपी की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है। इसके साथ ही बिहार भी चक्रवाती तूफान मिचोंग से प्रभावित होगा. अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत 15 जिलों में वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गयी है.