jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

WhatsApp जल्द ला रहा है ये खास फीचर, नए फोन नंबर से चला सकेंगे पुराना अकाउंट

व्हाट्सएप का सबसे बड़ा और मोस्ट अवेटेड फीचर बहुत ही जल्द लॉन्च होने वाला है। इसकी मदद के आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट को किसी दूसरे फोन नंबर पर भी इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके साथ ही आपको पुराने नंबर पर की व्हाट्सएप चैट हिस्ट्री को नए नंबर पर ट्रांसफर करने का ऑप्शन भी मिलेगा। व्हाट्सएप यूजर्स के लिए यह बहुत ही अच्छी खबर है। इस एप के करोड़ों यूजर्स लंबे समय से इस अपडेट का इंतजार कर रहे थे।

कैसे काम करेगा यह फीचर

WABetaInfo की एक खबर के अनुसार, वॉट्सऐप में जल्द ही एक अपडेटेड चैट हिस्ट्री माइग्रेशन टूल आने वाला है। कंपनी अभी नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है। इसकी मदद से यूजर्स अपनी चैट हिस्ट्री दूसरे प्लेटफॉर्म वाले नए डिवाइस पर ट्रांसफर कर सकेंगे। नए फोन नंबर पर पुराने नंबर की चैट ट्रांसफर करने की सुविधा भी यूजर्स को मिलेगी। अगर आप मौजूदा एंड्रॉइड फोन से नए आईफोन पर स्विच कर रहे हैं और आपका फोन नंबर भी बदल रहा हैं, तब भी आप अपनी नई डिवाइस पर पुराने वॉट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल कर पाएंगे।

- Install Android App -

नए फीचर का कैसे करें इस्तेमाल

जैसे ही व्हाट्सएप का नया फीचर टेस्टिंग में पास हो जाता है, वैसे ही इसे एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। सभी वॉट्सऐप यूजर्स को नए अपडेट का नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। एप अपडेट करने के बाद यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे। वॉट्सऐप की सेटिंग मेन्यू में यह ऑप्शन मिलेगा।

अभी यूजर्स को होती है परेशानी

मौजूदा समय में आप जिस नंबर से व्हाट्सएप चलाते हैं उस नंबर को ना चाहते हुए भी आपको चालू रखना पड़ता है। नया अपडेट आने के बाद आप नए नंबर पर भी पुराने नंबर वाला अकाउंट चला सकेंगे। इसके साथ ही आपको पुरानी चैट ट्रांसफर करने का मौका भी मिलेगा।