jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

सिवनी मालवा : एसडीएम कार्यालय पहुंची महिला गंदा पानी लेकर बीमारी फैलने का डर ज्ञापन दिया

एसडीएम विजय राय से कहा गंदा पानी आ रहा है नलों से हम बीमार पड़ जाएंगे,

➡️✍️✍️ के के यदुवंशी, पत्रकार

सिवनी मालवा।शहर के कई क्षेत्रों में लोग मटमैले और गंदा पानी की समस्या से जूझ रहे हैं उसी को लेकर मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया गया एसडीएम से कहा कि पानी भरते ही नालों से गंदा पानी निकलता है और बदबू भी मारता है घरों के लिए किसी सजा से कम नहीं है आपको बता दे कि वही चिकित्सक खासतौर पर शुद्ध पानी पीने की सलाह देते हैं।

- Install Android App -

कांग्रेस के पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंची महिलाएं और पुरुषों ने एसडीएम विजय राय को ज्ञापन के माध्यम से कहा कि हमारे वार्ड चार में बहुत गंदा पानी आता है यहां की पाइपलाइन खराब है पाइपलाइन को बदली जाए स्थानीय निवासी नागरिकों ने बताया कि पेयजल की पाइपलाइन पुरानी है, जो क्षतिग्रस्त होने की वजह से गंदे पानी के संपर्क में आ जाती हैं।

इसी कारण से गंदा पानी आता है। वहीं शहर के मोहल्ले में और कॉलोनी में खाली प्लाट लोगों ने खरीद रखे हैं मकान नहीं बना रहे हैं जिसमें गंदा पानी इकट्ठा होता है पानी भरा रहता है जिससे लोगों के घरों में बोरिंग में गंदा पानी आता है वार्ड नंबर 9 शाहिद पटेल कॉलोनी वार्ड नंबर 3 दुर्गा कॉलोनी नगर पालिका अध्यक्ष का वार्ड है शिक्षक कॉलोनी द्वारका धाम कॉलोनी साइन केंपस सहित कॉलोनी में पानी भरा है

शासन से मांग की गई है कि जल्द से जल्द नागरिकों को सुविधा से एवं गंभीर बीमारियों से बचाया जाए। कई बार नगर पालिका से शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला पूरे मामले में नगर पालिका क्या कहना है कि खाली प्लाट वालों को नोटिस दे चुके हैं अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञापन देने वालों में युवा नेता दीपक दीक्षित सुदेश शर्मा अयूब खान सागर पाल रामदास लोबंसी राकेश लोवंशी श्याम रघुवंशी दीपक महेंद्र कमलेश विक्रम सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।