jhankar
ब्रेकिंग
हरदा/नेमावर : यात्रियों का प्रतीक्षालय या अतिक्रमणकारियों की जागीर? नेमावर में उठे बड़े सवाल! इटारसी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन से बरामद हुईं लापता 2 नाबालिग  30 मई 2026 को मध्य प्रदेश की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 30 मई 2026: देश की खास खबरें जो आज चर्चा में है जानिए कैसा रहेगा आज देश प्रदेश का मौसम आज 30 मई 2026क हरदा जिला और तहसीलों का मौसम कैसा रहेगा BIG BREAKING : हरदा में दोस्त की बर्थडे पार्टी खूनी वारदात में बदली! सिवनी मालवा नगर पालिका को राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार, मिलेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे सम्मान... चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत किशोरियों ने पोस्टर-रैली से दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश साइलेज तकनीक और ‘गौरस’ एप से पशुपालकों को किया जागरूक

हंडिया में महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

हरदा : वन स्टॉप सेंटर हरदा द्वारा गुरूवार को ग्राम पंचायत हंडिया में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर हरदा से प्रभारी प्रशासक श्रीमती अभिलाषा पटेरिया एवं केस वर्कर सुश्री रितु राजपूत ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, बाल विवाह निषेध,

दहेज प्रथा उन्मूलन तथा राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही ‘हब फॉर एंपावरमेंट’ के तहत महिलाओं से संबंधित स्वरोजगार योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

- Install Android App -

इस दौरान वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध सेवाओं परामर्श सहायता, विधिक सहायता, आश्रय सहायता, चिकित्सा सहायता एवं पुलिस सहायता की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,

साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112 एवं विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्प लाईन 15100 के बारे में भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास हरदा की कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं ग्राम हंडिया के निवासी एवं वन स्टॉप सेंटर हरदा का स्टाफ मौजूद रहा।