jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

खिरकिया: जामुन्याढाना की महिलाएं पहुंची जनसुनवाई में,2 दिन में समस्या हल नहीं हुई तो करेंगे धरना प्रदर्शन, चक्का जाम।

खिरकिया। जल जीवन मिशन, हर-घर-नल योजना की धरातलीय वास्तविकता आज खिरकिया जनसुनवाई में देखने को मिली।

जहां लगभग एक दर्जन से अधिक महिलाएं अपनी गोद में छोटे-छोटे बच्चों को लेकर अपने गांव में पेयजल उपलब्ध कराने की मांग लेकर पहुंची। महिलाओं के द्वारा जनसुनवाई में दिए गए आवेदन के अनुसार गांव में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। महिलाओं को नदी से पानी लाकर गुजारा करना पड़ रहा है। गांव में लगभग 300 से अधिक परिवार निवास करते हैं लेकिन पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। वर्तमान में गांव में चार हेड पंप है वह भी बंद पड़े हैं। हेडपंप बंद होने के कारण पानी नहीं मिल पा रहा है।

- Install Android App -

गांव से नदी 1 किलोमीटर दूर है जिससे पानी लाने में काफी समय नष्ट हो जाता है। नदी में भी गाय, भैंस,पशु, पक्षी सभी पानी पीते हैं। वही गंदा पानी पीने को ग्राम वासी मजबूर है गर्मी में नदी भी सूख जाती है फिर पीने के पानी के लिए तरसना पड़ता है। पूर्व में कई बार पानी की समस्या को लेकर अधिकारियों को सूचित भी किया जाता रहा है,बावजूद पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पानी की समस्या को लेकर पूरा गांव परेशान है।

गांव में नल जल योजना के अंतर्गत पानी की पाइपलाइन भी नहीं डाली गई है जिससे हमें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दो दिवस में हमारे गांव में पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन करने एवं चक्का जाम करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।

आवेदन देते समय नेहा, मीरा, चिंता, लाली, मथुरा, मालती,अंगूरी, कमलेश, रेवती, छाया, तुलसा, इंदिराबाई, सुमंत्रा आदि महिलाएं उपस्थित थी।