jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, महू-नीमच हाईवे जाम

महू। महू-नीमच रोड स्थित चिनार वैली और अदिति विहार कालोनी के बीच प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं ने मंगलवार रात को उग्र विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्य मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं इकठ्ठा हो गई। इस प्रदर्शन के दौरान महिलाएं शराब दुकान नहीं खुलेंगी…नहीं खुलेंगी के नारे लगाते हुए नजर आईं।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

म बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने रहवासियों को समझाइश दी। इसके बाद करीब 1 घंटे बाद रात 11 बजे रास्ता जाम समाप्त हुआ। जानकारी के अनुसार महू-पीथमपुर हाईवे पर चिनार वैली और अदिति विहार कॉलोनी के बीच शराब दुकान प्रस्तावित है। इस शराब दुकान का महिलाएं लंबे समय से विरोध कर रही हैं।

- Install Android App -

हाथ में लाठी लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी महिलाएं

शुक्रवार रात को ही हाईवे से प्रस्तावित दुकान तक जाने वाले मार्ग पर पोकलेन मशीन बुलाकर खुदाई करवा दी। वहीं मंगलवार रात को शराब दुकान लगाने को लेकर कुछ वाहन मौके पर पहुंचे तो रहवासी तुरंत हाईवे पर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मुंह पर रुमाल बांधकर और हाथ में लाठी लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी।

सड़क पर लाइन से पत्थर रख दिए थे

महिलाओं ने हाईवे जाम करने के लिए पूरी सड़क पर लाइन से पत्थर रख दिए। मामले की सूचना मिलने पर एसडीओपी ललित सिंह सिकरवार व थाना प्रभारी अमित कुमार के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां अधिकारियों ने महिलाओं के समझाया और करीब 1 घंटे बाद प्रदर्शन शांत हुआ।