ब्रेकिंग
कब से शुरू होगा पितृपक्ष जानिए तिथियां और श्राद्ध करने का समय !  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 13 सितंबर 2024 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खातेगांव: हाईवे की हालत खराब होने से गड्डो से बचने के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री ने राह बदली खातेगांव-भेरूदा मार्ग पर नदी में गिरी बेकाबू बोलेरो, चालक ने जैसे तैसे जान बचाई खातेगाव मंडी में सोयाबीन उपज का श्री गणेश, व्यापारी द्वारा बोली लगाकर 5100 का भाव किसान को दिया गया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह का नगर आगमन पर कांग्रेस... सीपीएम महासच‍िव सीताराम येचुरी का 72 वर्ष की उम्र में निधन,  परिजन ने शव को एम्‍स में दान क‍िया हजारों की संख्या में 13 सितंबर को किसान पहुँचेंगे हरदा मुख्यालय। जिला प्रशासन ने किये पुख्ता इंतज़ाम  सिवनी मालवा: एक ही परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या :10 साल की बेटी बची ! चार दिन पहले मृतक के बड़... मां के पास सो रही नाबालिग को उठाकर सुनसान में ले जाकर पड़ोसियो ने किया दुष्कर्म! 

भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के लिए हरदा जिले की कार्यषाला हुई सम्पन्न,! सवा लाख के लक्ष्य को पूर्ण करेंगे कार्यकर्ता: डॉ. हितेष बाजपेयी

हरदा – भारतीय जनता पार्टी विष्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। हर 6 वर्ष बाद भाजपा अपने नये सदस्यों को जोड़कर पार्टी की रीति निति से अवगत कराते हुए कार्यकर्ता तैयार करती है। इसी कड़ी में 1 सितम्बर 2024 से राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर राष्ट्रीय कार्यषाला एवं उसके पश्चात प्रदेष स्तरीय कार्यषाला सम्पन्न होने के बाद मध्यप्रदेष के सभी जिलों में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यषाला आयोजित की जा रही है। यह जानकारी देते हुए जिला मिडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि हरदा जिले में कमल कुंज कार्यालय में कार्यषाला सम्पन्न हुई। इस कार्यषाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेष नेतृत्व के निर्देषानुसार डॉ. हितेष बाजपेयी जी उपस्थित रहे।

डॉ. बाजपेयी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरदा जिले ने एक लाख पच्चीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। यह लक्ष्य हरदा जिले के दोनों विधानसभा एवं आठों मंडलों में मंडल टोली, शक्ति केंद्र की टोली एवं भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को अपनी अहम भूमिका को निभाते हुए पूरा करना है। सदस्यता लेने की प्रक्रीया की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 1 सितम्बर को देष के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी डिजिटल रूप से सबसे पहले सदस्यता लेंगे, उसके पश्चात यह सदस्यता अभियान विधिवत रूप से प्रारंभ हो जायेगा। उसके पूर्व सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर कार्यषालाओं का आयोजन किया जा रहा है। 8800002024 पर मिस्ड कॉल देकर प्राप्त होने वाली लिंक से अपना फार्म पूर्ण करने पर सदस्य बना जा सकता है।

- Install Android App -

परन्तु उसका वेरिफिकेषन बूथ के अध्यक्ष के द्वारा होने पर ही वह सत्यापित सदस्य माना जायेगा। नमो एप की बेवसाइड एवं क्यू आर कोड स्केन करने के साथ भी सदस्यता फार्म भरा जा सकता है। डॉ. बाजपेयी ने अपने संबोधन में कहा कि सदस्यता अभियान में इस बार सत्यापन करना अनिवार्य इसलिए किया गया है, जिससे कि अधिकृत सदस्यों की संख्या के साथ साथ विरोधी दल किसी प्रकार का छल नहीं कर सके। भाजपा जिला प्रभारी विकास विरानी ने सदस्यता अभियान में जिन कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे हैं ।

 

उनकी मंडल स्तरीय कार्यषाला की जानकारी लेकर तिथि एवं समय के साथ कार्यषाला को लेने के लिए वक्ताओं के नाम तय किये। साथ ही सभी से आग्रह किया कि सदस्यता अभियान सर्व स्पर्षी एवं सर्व व्यापी होकर घर-घर तक पहुॅचे। समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने हेतु कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। कार्यषाला को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा कि हर बूथ पर वोटरों की संख्या का आंकलन करते हुए अधिकतम घरों तक पहुॅचकर सदस्यता अभियान करना है। पूर्व विधायक संजय शाह ने कहा कि नेटवर्क विहिन क्षेत्र में फार्म के माध्यम से सदस्यों को सदस्यता दिलाई जायेगी।

उसका पूरा रिकार्ड बूथ अध्यक्ष से मंडल एवं मंडल से जिले में जमा होगा। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजेष वर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हरदा जिले का संगठन बहुत ही मजबूत एवं अपने लिये गये लक्ष्यों को पूर्ण करेगा। आगामी समय में संगठनात्मक नियुक्तियॉ एवं जनप्रतिनिधियों की नियुक्तियॉ कार्यकर्ता के कार्य के अनुरूप उनकी कुषलता एवं कर्मठता को देखकर की जायेगी। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक देवीसिंह सांखला ने विषय की प्रस्तावना रखते हुए मंच संचालन किया। कार्यषाला का आभार महामंत्री सिद्धार्थ पचौरी ने माना। इस अवसर पर सदस्यता अभियान की जिला टोली, मंडल टोली सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।