jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

इंदौर : मैराथन में दौड़ रहे युवक की मौत, CPR से भी नहीं बच सकी जान

इंदौर। नेहरू स्टेडियम से आज सुबह शुरू हुई मैराथन एक दर्दनाक खबर में बदल गई। दौड़ के दौरान आर्यन तोड़ी नाम के युवक की अचानक तबीयत बिगड़ी और वे फिनिश लाइन से करीब 100 मीटर पहले ही ट्रैक पर गिर पड़े।

- Install Android App -

मौके पर मौजूद डॉक्टर भरत रावत ने तुरंत सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन हालत गंभीर बनी रही। घटना के तुरंत बाद उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आर्यन तोड़ी मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले थे और मैराथन में विधिवत रजिस्ट्रेशन कर दौड़ में शामिल हुए थे। फिलहाल मेडिकल जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।