jhankar
ब्रेकिंग
भादौ दशमी पर गूंजे बाबा रामदेव के जयकारे, धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने पर्युषण में किए 10 उपवास, तप से दी धर्म-साधना की मिसाल आर्मी की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे संजय धनवारे का बानापुरा में भव्य स्वागत खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन

अपहरण के आरोपी कानून मंत्री ने दिया इस्तीफा

मकड़ाई समाचार बिहार| नवगठित महागठबंधन सरकार को आज पहला झटका लगा है। राजद खेमे से मंत्री बने कार्तिकेय सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नवगठित महागठबंधन सरकार ने वो कानून मंत्री बनाए गए थे। हालांकि शपथ ग्रहण के दिन ही उनपर चल रहा अपहरण का एक पुराना केस सामने आया था। जिसके कारण वो विवादों में घिर गए थे। अपहरण के आरोप में विवाद के बाद बुधवार को ही कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्रालय से हटाकर गन्ना उद्योग मंत्रालय का जिम्मा दिया गया था। बुधवार देर शाम उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।जिस दिन बिहार की महागठबंधन सरकार के मंत्रियों का शपथ चल रहा था, उसी दिन कार्तिकेय सिंह के शपथ ग्रहण के बाद उनपर चल रहे अपहरण केस की जानकारी सामने आई थी। अपहरण के उस केस में कार्तिकेय सिंह को जिस दिन कोर्ट में पेश होना था उस दिन वो राजभवन में मंत्री पद की शपथ ले रहे थे। इस कारण कार्तिकेय सिंह के साथ नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर भी भाजपा सहित अन्य विपक्षी दलों ने हमला किया था।हालांकि तब तेजस्वी सहित लालू प्रसाद ने भी कार्तिकेय सिंह का बचाव किया था।