jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हरदा में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन कर कलेक्... बेटी की तस्वीर और श्रद्धांजलि पोस्टर लेकर पहुंचे माता-पिता, स्कूल प्रबंधन व वाहन चालक पर कार्रवाई की... स्कूल व आंगनवाड़ी केन्द्र में विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न आईटीआई में एनसीवीटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु तृतीय चरण प्रारम्भ मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पत्रकार भवन की मांग को लेकर पत्रकारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्णय का मिला आश्वासन हरदा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, 'Say No To Drugs 2.0' का दिया संदेश विधायक एवं पूर्व कृषिमंत्री सचिन यादव की मांग: नहरों में तुरंत पानी छोड़ा जाए, नहीं तो खरगोन-बड़वानी... लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: विद्युत कंपनी के SE शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापा, 7 करोड़ से ज्यादा की...

अब तो घर से ही बुजुर्ग और दिव्‍यांग, कर सकेंगे मतदान – सारिका घारू

अब दिव्‍यांगता या उम्र नहीं है कोई बाधा, कर लो अब पूरे मतदान का वादा, कलेक्‍टर श्री नीरज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सीनियर मतदाताओं के लिये सारिका द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम –

- Install Android App -

नर्मदा पुरम : अब तो घर से ही बुजुर्ग और दिव्‍यांग , कर सकेंगे मतदान । 80 साल से अधिक की आयु के व्‍यक्ति और कोई दिव्‍यांग जिनकी दिव्‍यांगता 40 प्रतिशत से ज्‍यादा है यदि वो पोस्‍टल वैलेट के विकल्‍प को चुनना चाहें तो उनको घर पर ही मतदान की सुविधा दी जायेगी। मतदान की तिथि अर्थात 17 नवम्‍ब्‍ार से 5 से 7 दिन पहले घर पर ही इनका मतदान करवाया जायेगा । कलेक्‍टर श्री नीरज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम में स्‍वीप आईकॉन सारिका घारू ने भारत निर्वाचन आयोग की इस सुविधा की जानकारी देते हुये बताया कि फार्म 12 डी जिसे बीएलओ के माध्‍यम से वितरित किया जाकर इन मतदाताओं से उनका विकल्‍प लिया जायेगा ।

सारिका ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में जो लोग चुनाव लड़ रहे हैं उनको इसके बारे में सूचित किया जायेगा, उनको रूटचार्ट बताया जायेगा, दलों के बारे में बताया जायेगा, किस दिन कहां मतदान हो रहा है इसके बारे में जानकारी दी जायेगी और सारी प्रक्रिया वही अपनाई जायेगी जो मतदान केंद्र में होती है । वीडियोग्राफर, माईक्रोआब्‍जरवर भी होंगे । इसमें वहीं माहौल एक घर में भी क्रियेट किया जायेगा जो कि एक मतदान केंद्र में होता है । सारिका ने जानकारी दी कि यदि इस श्रेणी के मतदाता मतदान केंद्र पर आकर मतदान करना चाहता है तो चुनाव आयोग द्वारा इन्‍हे सभी आवश्‍यक सुविधायें मतदान केंद्र पर उपलब्‍ध कराई जायेगी चाहे वो रैंप हो , व्‍हीलचेयर हो या वालेंटियर की मदद हो । मध्‍यप्रदेश में दोनो श्रेणी अर्थात दिव्‍यांग एवं 80 साल से अधिक आयु वर्ग के लगभग 12 लाख मतदाता हैं जो घरबैठे मतदान करने की पात्रता रखते हैं । तो अब दिव्‍यांगता या उम्र नहीं है कोई बाधा, कर लो अब पूरे मतदान का वादा ।