jhankar
ब्रेकिंग
कोविड योद्धाओं की बहाली और नियमित नियुक्ति की मांग, आयुष चिकित्सक संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र नशा मुक्त युवा अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न कुएं के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत MP Weather Update Today : एमपी के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, मंगलवार से बढ़ेगी ठंड वैकुंठ चतुर्दशी 2026: आज होगा हरि-हर का मिलन Today Gold sillver Rate Update : जानिए क्यूं सोना-चांदी में आई तेजी , आज हरदा-भोपाल में क्या है भाव वैकुंठ चतुर्दशी 2026: आज होगा हरि-हर का मिलन राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के 9 श्रद्धालुओं की मौत, ... हरदा में नए खेल ‘गोल शॉटबॉल’ का शुभारंभ, जिले के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरदा में sc/st सामाजिक संगठन के द्वारा विशाल जनसभा व रैल...

अमृतसर रेल हादसा: पुलिस सुरक्षा में सामान्य होने लगी रेल सेवाएं, जौड़ा फाटक से गुजरी पहली मालगाड़ी

अमृतसर:अमृतसर में शुक्रवार को दशहरे वाले दिन हुए भयानक रेल हादसे में 59 लोगों की मौत जबकि कई  लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद अमृतसर में रेल सेवा बाधित हो गई थी। पर हादसे के कई घंटे बीतने जाने के बाद रेल सेवा को फिर से बहाल कर दिया गया। इसके लिए जौड़ा फाटक पर सुरक्षा के पुख्ता प्रंबंध किए गए थे। दोपहर 2.17 बजे  मानावालां से अमृतसर के लिए यहां से मालगाड़ी गुजरी। वहीं अभी इस रेल लाइन को पूरी तरह बहाल नहीं किया गया। शान-ए-पंजाब तथा शताब्दी गाड़ी को मानांवाला स्टेशन से जालंधर के लिए रवाना कर दिया गया है। अमृतसर रेलवे स्टेशन से इस संबंधी सूचना जारी की गई।

रेलवे स्टेशन से लेकर जौड़ा फाटक तर भारी पुलिस बल तैनात
वहीं  सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन से लेकर जौड़ा फाटक तक पंजाब पुलिस अन्य सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं। जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से आसानी से निपटा जा सके।

- Install Android App -

पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों में हुई झड़प
वहीं इस दौरान रेल लाइनों पर धरने पर बैठे प्रदर्शकारियों तथा पुलिस में झड़प भी हुई। प्रदर्शन के दौरान किए गए पुलिस लाठीचार्ज में कुछ लोग और एक पुलिस का जवान भी घायल हुआ है। हालांकि पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर किसी भी तरह की पथराव और लाठीचार्ज की घटना से इंकार कर रहे हैं।  इस प्रदर्शन में शिवसेना के कार्यकर्ता और उनके नेता पवन गुप्ता भी शामिल हैं। पुलिस द्वारा कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

स्थिति नियंत्रण में,जल्द बांटी जाएगी सहायता राशिःएस.डी.एम.
इस संबंधी एस.डी.एम. राजेश शर्मा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। जल्द ही रेल सेवा बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार से सहायता राशि मिल गई है। जिसे जल्द ही पीड़ित परिवारों को वितरित कर दिया जाएगा।
43 घंटे बाद बहाल हुई रेल सेवा

लगभग 43 घंटे बाद  रेल लाइन को बहाल करवाने के लिए पुलिस ने  रेलवे लाइनों की पटरी को साफ करवाया है। रेलवे द्वारा मालगाड़ी को पहले ट्रायल के तौर पर चलाया गया। इसके बाद वहां से शान-ए-पंजाब तथा शताब्दी गाड़ी को रवाना करने का प्रयास किया जाना था।