jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

इसी दिन विश्वकर्मा ने ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र के रूप में जन्म लिया था। : ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री

कोई अद्भुत योग बन रहा है इस विश्वकर्मा पूजा पर –

- Install Android App -

इस साल विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाएगी।
भगवान विश्वकर्मा का जन्म अश्विन माह की कन्या संक्राति को हुआ था और तब से हर साल कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा और अस्त्र शस्त्रों की पूजा-अर्चना की जाती है। विश्वकर्मा पूजा के दिन लोग अपने दफ्तरों, कारखानों, दुकानों आदि में मशीनों, औजारों की पूजा करते हैं। इसके साथ ही इस दिन वाहनों की भी पूजा की जाती है। भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का पहला इंजीनियर और देवताओं का शिल्पकार माना जाता है। ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री ने बताया कि इस बार विश्वकर्मा पूजा के दिन 4 शुभ संयोग बन रहे हैं। जिसकी वजह से इस दिन का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शुभ संयोग। इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है 17 सितंबर की सुबह 10 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना काफी शुभ माना गया है। ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री के अनुसार, इस साल विश्वकर्मा पूजा पर कुल 4 शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस साल विश्वकर्मा पूजा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, द्विपुष्कर योग और ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। इन शुभ योग में पूजा करने से व्यापार में सफलता मिलेगी साथ ही सभी कार्यों में तरक्की मिलेगी। इस दिन ऑफिस, दुकान, वर्कशॉप, फैक्ट्री से लेकर हर छोटे संस्थान की साफ-सफाई जरूर करनी चाहिए।इस दिन औजारों, सामान और वाहनों की पूजा करें।

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net