jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

Crime News एमपी : नशे का कारोबार 16 किलो गांजे के साथ दो तस्कर पुलिस ने पकड़े

टीकमगढ़ से गांजा लेकर ग्वालियर आए दो तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से 16 किलो गांजा बरामद हुआ है। 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। पुलिस ने सूचना के आधार पर दो लोगो से पूछताछ की उनके पास से 16 किलो गांजा बरामद किया है। दोनो गांजे की तस्करी करते है और यह टीकमगढ़ के रहने वाले हैं पुलिस इनसे स्थानीय ऐजेंट की जानकारी जुटा रही है।पुलिस को इनसे कुछ लोगो नंबर भी मिले है।

- Install Android App -

तस्करी के खिलाफ अभियान

एसएसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। सूचना मिली थी कि कंपू इलाके में दो गांजा तस्कर गांजा लेकर आए हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच के डीएसपी सियाज केएम, डीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार, सीएसपी इंदरगंज अशोक जादौन और इनकी टीम को लगाया। कंपू इलाके में गांजे की सप्लाय देने आए थे।तीन टीमें इनकी घेराबंदी में लगाई। टीमों ने घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ लिया। इनके पास से 16 किलो गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए तस्करों के नाम राहुल चढ़ार पुत्र लक्ष्मण चढ़ार उम्र 26 साल निवासी जतारा, टीकमगढ़, हाल निवासी बड़ागांव सिद्धपुरा और पप्पू पुत्र धुंडे चढ़ार उम्र 48 साल निवासी पलेरा, टीकमगढ़ हैं।