jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

ईद मिलादुन्नबी पर बच्चों का जलसा आयोजित, मदरसे के बच्चों ने पढ़ी नात व नज़्म

मकड़ाई समाचार संजय नामदेव खिरकिया। ईद मिलादुन्नबी का पर्व हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन को नगर एवं आसपास के ग्रामों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर की दरगाह मस्जिद में शुक्रवार को बच्चों के जलसे का प्रोग्राम रखा गया। जिसमें मदरसे के बच्चों ने हुजूर की शान में नात व नज़्म पढ़ी। इसी दौरान बच्चों के बीच इस्लामी जानकारी के हिसाब से सवाल व जवाब की प्रतियोगिता भी आयोजित की। हाफिज मोहम्मद सिद्दीक ने बच्चों से इस्लाम धर्म पर आधारित सवाल जवाब किए। इस दौरान बच्चो को पुरुस्कार भी वितरित किए गए। वही प्रसाद के रूप में मिठाई भी बाटी गई। कार्यक्रम के दौरान मस्जिद कमेटी के सदर अब्दुल खान और हाफिज साहब का युवाओं की कमेटी के द्वारा साफ़ा बांधकर इस्तक़बाल भी किया गया। इस दिन मस्जिदों को भी खूब सजाया गया। हाफिज सिद्दीक खान के द्वारा दुआ की गई तथा सलाम पढ़ा गया। इस दौरान सदर अब्दुल खान, रहमान खान, जरदार खान, साबिर अली, मजीद खान, हनीफ खान, हाजी रफीक खान, हाजी रुस्तम खान, सलीम खान, मुस्तकीम कुरेशी, गुलमोहम्मद, पप्पू भाई, याकूब खान, महमूद खान, जाहिद अली, रियाज़ खान, वसीम खान, इकबाल खान, नदीम खान, शेख सोहेल, जाहिद खान, शकील शाह, रिजवान खान, शेख सोमेल, इरफान खान, बाबू कुरैशी, आरिफ खान, खालिक खान, फरीद खान, अब्बास खान, जीशान खान, रमजान खान आदि उपस्थित थे। वही जुमा की नमाज के बाद हजरत सैयद जलाल शाह बाबा की दरगाह पर चादर भी पेश की गई। इसी तरह नगर की जामा मस्जिद में सुबह तथा रज़ा मस्जिद और खेड़ा वाली मस्जिद में रात्रि में बच्चों का जलसा और मिलाद का प्रोग्राम आयोजित किया गया।