jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज | हरदा रेलवे स्टेशन पर मछली परिवहन के मामले में संयुक्त कार्रवाई, मीडिया को जब्त मछली... छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच

एक गांव ऐसा जहां ग्रामीण सोते नही रात भर पहरे पर होते तैनात

मकड़ाई समाचार  जयपुर। हाथों में कुल्हाड़ी-डंडे, चौकस लेकिन आशंकित नजरें। 4-4 की टोली में घर से निकलना और रातभर बारी-बारी से पहरेदारी… पिछले सात दिनों से सांऊ गांव और उसके आसपास की ढाणियों के लोगों की दिनचर्या बदल चुकी है। पहले जहां निश्चिंतता और बेफिक्री थी, अब चौबीस घंटे जंगल से निकलकर जमवा रामगढ़ क्षेत्र में घूम रहे बाघ एसटी-24 का पता लगाने में वन विभाग नाकाम रहा है। हाल यह है कि टीम 6 दिन बाद भी उसे ट्रैक नहीं कर पाई है। विभाग का ट्रैकिंग सिस्टम फेल होने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग टीम ने यहां कांकड़ की ढाणी, खोड़ों की ढाणी, नंदीआला की ढाणी, भृतहरि मंदिर समेत आसपास इलाके में करीब 12 किलोमीटर तक पड़ताल की।राजधानी से 25 किलोमीटर दूर जमवा रामगढ़ वन अभयारण्य क्षेत्र में घूम रहे बाघ एसटी-24 का अभी तक पुख्ता सुराग नहीं लगा है। वह मवेशियों को शिकार बनाता जा रहा है और वन विभाग की टीम उसके पगमार्क खंगाल रही है।स्थानीय युवक ने बताया कि पहाड़ के समीप आंगनबाड़ी संचालित हो रही है। इसमें 30 से ज्यादा बच्चे पैदल ही पढऩे आते है। उन पर खतरा मंडरा रहा है। इतना ही नहीं, भृतहरि मंदिर में आने वाले भक्तों पर भी खतरा है। यहां भी बाघ ने एक मवेशी का शिकार किया था।