jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

एक लाख दीपों से जगमगाएगा मां नर्मदा का नाभि कुंड हंडिया घाट !

मकड़ाई समाचार हरदा/भोपाल। कमल सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष संदीप पटेल ने जारी एक बयान में बताया कि आज शनिवार को मां नर्मदा के जन्मोत्सव के अवसर पर दीपकों की रोशनी से मां नर्मदा का नाभि कुंड जगमगाएगा। उन्होंने बताया कि मां नर्मदा के नाभि कुंड हंडिया घाट पर एक लाख दीपों का भव्य दीपोत्सव एवं महाआरती कार्यक्रम आज शाम 05.00 बजे होने जा रहा है।

- Install Android App -

पटेल ने क्षेत्र की जनता से आव्हान करते हुए कहा कि आप भी एक दीपक मां नर्मदा के नाम से अवश्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर प्रज्वलित करें। साथ ही मां नर्मदा से प्रार्थना करें कि हमारा प्रदेश, हमारा जिला, हमारा गांव तरक्की की राह पर अग्रसर हो और प्रदेश के किसानों का कल्याण हो।