jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

ओंकारेश्वर बांध के सात गेट खुले, नर्मदा नदी का जलस्तर एक फीट बढ़ा

मकड़ाई समाचार खंडवा। खंडवा जिले के ओंकारेश्वर बांध के जलाशय का जलस्तर 196.14 मीटर पहुंचने से शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे बांध के सात गेट खोल दिए गए हैं। आधा आधा मीटर की ऊंचाई तक खोले गए गेट से नर्मदा में प्रति सेकंड 850 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इससे बांध के डाउन स्ट्रीम में नर्मदा का जल स्तर करीब एक फीट बढ़ गया है। जो165 फीट के गलभग हो गया है। ओंकारेश्वर बांध प्रबंधन के डीजीएम केएस पांडे ने बताया कि बर्षा के रूप को देखते हुए एतिहात बतौर गेट खोले गए हैं। डाउनस्ट्रीम के सभी जिला प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है। लोगों और नाविकों को नर्मदा और बांध क्षेत्र से दूर रहने की ताकीद दी गई है।

- Install Android App -

वहीं ओंकारेश्वर में नगर परिषद की ओर से लाउडस्पीकर पर लगातार लोगों को नर्मदा नदी के नजदीक नहीं जाने की चेतावनी दी जा रही है। एनएचडीसी प्रबंधन में शनिवार सुबह बांध के गेट जरूरत के अनुसार खोलने की सूचना जारी कर दी थी। इस वर्षा काल में पहली बार बांध के गेट खुले है। पिछली बार बारिश कम होने से इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध के गेट एक बार भी नहीं खुले थे।

इंदिरा सागर बांध का जलस्तर 258 मीटर पहुंच चुका है। 31 जुलाई तक निर्धारित जलस्तर रखने के लिए यहां पावर हाउस की आठों टरबाइन चलाकर पूरी क्षमता से बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। यहां अभी गेट खोलने जैसी स्थिति नजर नहीं आ रही है। एनएसडीसी प्रबंधन द्वारा आज जल स्तर और ऊपरी क्षेत्र से आने वाले पानी की मात्रा का आकलन कर गेट खोलने की संभावना पर विचार कर आगामी रणनीति तय की जाएगी