jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई मूंग खरीदी की निरन्तर निगरानी की जाए उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना एवं हम्मालों की पर्याप... आज नर्मदापुरम, कल हरदा पहुंचेगी हाईपावर कमेटी: किसानों से करेगी सीधी चर्चा आज 3 अगस्त 2026 हरदा की खास खबरे

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के नाम पर धोखाधड़ी : किताब और रुद्राक्ष के नाम पर श्रद्धालुओं से ऑनलाइन ठगी, दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार सीहोर। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। कुछ लोगों द्वारा पंडित प्रदीप मिश्रा की किताबें और रुद्राक्ष के नाम पर श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी कर ऑनलाइन पैसे वसूले जा रहे थे। शिकायत पर मंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

- Install Android App -

मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के सीहोर से अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की किताबें और रुद्राक्ष के नाम पर श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी सामने आई है। आरोपियों ने एक फर्जी वेबसाइट और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सीहोर से अंतरराष्ट्रीय कथा वाचकपंडित प्रदीप मिश्रा की किताबे और रुद्राक्ष के नाम पर श्रद्धालुओं से आरोपियों ने 500-500 रुपये मंगवा लिए, जब किताबें रुद्राक्ष श्रद्धालुओं के पास नहीं पहुंची तो समिति से शिकायत की गई।

बताया गया है की आरोपियों के द्वारा सीहोर से अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की किताबें और रुद्राक्ष के नाम पर लंबे समय से ठगी की जा रही थी। शिकायत पर मंडी थाना पुलिस ने मामले की पड़ताल और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी श्रद्धालुओं के साथ लंबे समय से ठगी कर रहे थे।