jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

इन राज्यो में हड्डियो को कड़कड़ाने वाली ठंड सेे अभी राहत नही, मौसम विभाग ने अब जारी की बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

मकड़ाई समाचार उप्र. उत्तर भारत सहित आस पास के राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घना कोहरा और भीषण ठंड के बीच मौसम विभाग ने अब बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। देश की राजधानी दिल्ली सहित अधिकांश राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, फिलहाल अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

बारिश और बर्फबारी हो सकती है

- Install Android App -

कड़ाके की ठंड के बाद अब बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के 21 से 25 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके कारण 21 तारीख के शुरुआती घंटों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 25 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली ठंडी हवाएं लोगों की दिक्कतों को और बढ़ाएंगी।

ओलावृष्टि का पूर्वानुमान

प्डक् ने अपने एक बयान में कहा कि इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 जनवरी के शुरुआती घंटों में बारिश या हिमपात शुरू होने की सभांवना है। वहीं 23-24 जनवरी को चरम गतिविधि के साथ 25 जनवरी तक इसके जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम ओलावृष्टि होने की संभावना है। देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल सकती है। उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में हवा की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा।