jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

कपिल शर्मा ने बढ़ाई फीस, अब एक हफ्ते के लिए लेंगे 1 करोड़

Kapil Sharma Fees : कॉमेडी किंग कपिल शर्मा फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनका कॉमेडी शो “द कपिल शर्मा शो” एक बार फिर शनिवार और रविवार के दिन दर्शकों को जमकर हंसाएगा। कपिल शर्मा का शो के दीवाने देश के कोने-कोने में फैले हुए हैं। इसके जरिए कपिल शर्मा ने अपने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। उनका यह शो हर वीकेंड में लोगों को हंसाता है। लंबे समय के कपिल के फैंस कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो का इंतजार कर रहे थे और इस शो के पुराने एपिसोड देखकर अपना दिल बहला रहे थे। अब उनके इंतजार की घड़िया खत्म होने वाली हैं। इस बार यह शो नए फॉर्मेट और नई टीम के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस बीच कपिल शर्मा ने अपनी फीस बढ़ा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल पहले “द कपिल शर्मा शो” का एक एपिसोड होस्ट करने के लिए 30 लाख रुपए लेते थे। अब उन्होंने एक एपिसोड के लिए अपनी फीस 20 लाख रुपये बढ़ा दी है। कपिल अब एक एपिसोड के लिए 50 लाख चार्ज करेंगे। इस तरह से एक हफ्ते में वो शनिवार और रविवार के दिन दो एपिसोड के लिए 1 करोड़ रुपये लेंगे।

कपिल की बदौलत ही चलता है शो

- Install Android App -

द कपिल शर्मा के नाम से ही साफ है कि सिर्फ कपिल की बदौलत ही यह शो हमेशा सुपरहिट रहता है। कपिल शर्मा, उनकी एंकरिंग और हाजिर जवाबी ही इस शो की जान है। यह बात कपिल भी अच्छी तरह जानते हैं। अभी तक शो की टीम में सबसे अधिक फीस उन्हीं को मिल रही है। हालांकिम अभी तक किसी ने भी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। शो से जुड़े अन्य कलाकारों को भी लाखों रुपये फीस मिलती है, लेकिन सब की फीस कपिल से काफी कम है।

दर्शकों की बेसब्री बढ़ी

द कपिल शर्मा शो के वापसी की खबर सुनकर कपिल के फैंस की बेचैनी बढ़ गई है। हालांकि इस शो के ऑन एयर होने की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि 21 जुलाई या जुलाई के आखिरी सप्ताह में यह शो छोटे पर्दे पर वापसी कर सकता है। टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘द कपिल शर्मा शो’ 21 जुलाई से शुरू होगा। लेकिन अभी तक न तो शो के निर्माताओं ने और न ही किसी कलाकार इससे जुड़ी कोई जानकारी शेयर की है।