jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज | हरदा रेलवे स्टेशन पर मछली परिवहन के मामले में संयुक्त कार्रवाई, मीडिया को जब्त मछली... छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच

कमिश्नर श्री शुक्ला ने की मोरंड एवं गंजाल संयुक्त सिंचाई परियोजना की समीक्षा |

नर्मदापुरम ; कमिश्नर श्री श्रीमन शुक्ला ने सोमवार को नवीन आयुक्त भवन में मोरंड एवं गंजाल संयुक्त सिंचाई परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर नर्मदापुरम श्री नीरज कुमार सिंह, कलेक्टर हरदा श्री ऋषि गर्ग, वन मंडल अधिकारी नर्मदापुरम श्री वासनिक, उपायुक्त श्रीमती अंजलि जोसेफ एवं नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे।

- Install Android App -

कमिश्नर श्री शुक्ला ने परियोजना में गति लाने के लिए बैतूल, हरदा एवं नर्मदापुरम के जिला कलेक्टर के अनुमोदन से कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि राजस्व, वन एवं नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा फॉरेस्ट एरिया के जॉइंट सर्वेक्षण की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाए। परियोजना के निर्माण में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। परियोजना प्रशासक द्वारा निरंतर जिला कलेक्टर के संपर्क में रहकर परियोजना को गति देने का कार्य करें। जिलों में आयोजित होने वाली समयसीमा की बैठकों में परियोजना प्रशासक द्वारा उपस्थित रहकर परियोजना से संबंधित मुद्दों को उठाकर उनका निराकरण करवाएं। किसी भी स्तर पर समन्वय का अभाव न रहे। कमिश्नर श्री शुक्ला ने परियोजना के संबंध में सर्वे, भू अर्जन, विस्थापन सहित अन्य बिंदुओं पर भी आवश्यक निर्देश दिए।