jhankar
ब्रेकिंग
महर्षि वाल्मीकि जयंती - रामायण के रचयिता को नमन आज मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा आज का राशिफल -26 अक्टूबर 2026, सोमवार भोपाल ISBT में भीषण बस अग्निकांड, फायर स्टेशन की लेटलतीफी पर सवाल आज 26 अक्टुबर की सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए किसान करें संतुलित उर्वरक प्रबंधन, मिट्टी परीक्षण के आधार पर खाद डालने क... मथुरा में डॉ. शिरीष अग्रवाल ‘एटलस’ साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित, कार्यक्रम का मुख्य संचालन भी किय... जन्मदिन पर दिखावे और फिजूलखर्ची को कहा अलविदा, पेन-डायरी से रोशन होगा गरीब बच्चों का भविष्य यदुवंशी समाज ने 150 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान गूंजे टेसू-घरवा के लोकगीत, जीवंत हुई पुरानी परंपरा

किसकी बनेगी सरकार, 4 बीघे जमीन पर बीजेपी सपा के समर्थकों ने लगाई शर्त, पंचायत के सामने लिखा करार नामा

 यूपी।  बदायूं के शेखूपुर से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जिसमें चार बीघे जमीन की जोत दांव पर लग गई है। बीजेपी और सपा के दो समर्थकों विजय सिंह और शेर अली के बीच लगी इस शर्त का पूरा गांव गवाह बना है और बकायदा अंगूठे का निशान लगाकर करारनामा तैयार किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि मामला बदायूं के शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र का है। यहां के ककराला नगर पालिका के तहत आने वाले बिरियाडांडी गांव में दो किसानों के बीच राजनीतिक भविष्यवाणी को लेकर ठीक उसी तरह बहस शुरू हुई थी इसके बाद गांव के प्रमुख लोगों को बुलाकर पंचायत लगाई गई। इस दौरान दोनों ने शर्त लगाई कि यदि बीजेपी की सरकार बनी तो शेर अली शाह अपनी चार बीघा जमीन विजय सिंह को एक साल तक खेती के लिए देंगे। लेकिन यहां दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि मामला पंचायत तक पहुंचा। विजय सिंह का कहना है कि भाजपा सरकार बनेगी तो शेर अली दावा कर रहे हैं कि सपा जीतने जा रही है। इसके लिए गांव के प्रमुख लोग किशनपाल सेंगर, जय सिंह शाक्य, कन्ही लाल, राजाराम, उमेश, राजीव कुमार, सतीश कुमार सहित 12 लोग गवाह बने। पंचायत में करारनामा लिखा गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बदायूं के बिरियाडांडी गांव में किसके पास चार बीघे जमीन एक साल के लिए आएगी और किसके हाथ से निकलेगी।