jhankar
ब्रेकिंग
खबर का असर : भिलाड़िया कला में नींद से जागा स्वास्थ्य विभाग, गांव में लगाया शिविर, घर-घर जाकर हो रही... मेरा युवा भारत के तत्वावधान में संविधान दिवस पर आयोजित हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम एयररेड / ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन 27 नवंबर को नेशनल लोक अदालत 12 दिसम्बर को रबी 2026-27 के लिए जिले को मिला डीएपी एवं टीएसपी उर्वरक बाल विवाह मुक्त होगा जिला, 27 नवंबर को हर गांव में होगी विशेष ग्राम सभा वृद्धाश्रम के सभी पात्र बुजुर्गों को दिलाएं पेंशन, योजनाओं के लंबित प्रकरण जल्द निपटाएं - कलेक्टर इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में जिले का प्रतिनिधित्व कर रही 2 एमएसएमई इकाइयाँ संविधान दिवस पर भारतीय संविधान की उद्देशिका का किया सामूहिक वाचन बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के रिजल्ट में फिर बड़ा खेल

कैंसर से जूझ रहीं सोनाली पहुंचीं म्यूजिक कॉन्सर्ट में, तस्वीरों में साफ दिखी हिम्मत

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं। वह अक्सर अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में सोनाली न्यूयॉर्क में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने पहुंची।

उन्होंने सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान और उनके बेटे अमान और आयन अली बंगश के साथ भी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सोनाली का नया अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तस्वीर शेयर करते उन्होंने ने लिखा कि आत्मा को ठीक करने और खिलाने के लिए संगीत के जैसा कुछ भी नहीं, धन्यवाद।

- Install Android App -

बता दें कि आए दिन सोनाली पोस्ट शेयर कर अपने परिवार और दोस्तों को याद कर रही हैं। फैंस से लेकर स्टार्स सोनाली की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। सोनाली ने 4 जुलाई को इंस्टाग्राम पर अपनी बीमारी के बारे में बताया था।

न्यूयॉर्क में सोनाली अपने पति और बेटे के साथ हैं।वे बिना किसी परेशानी के अपना ट्रीटमेंट करा रही हैं। हम तो यही आशा करते हैं कि सोनाली जल्द से जल्द ठीक होकर वापिस अपने घर लौटें। न्यूयॉर्क में अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स और और सोनाली के करीबी दोस्त उनसे मुलाकात करते रहते हैं।

वहीं इन दिनों ऋषि कपूर भी न्यूयॉर्क में इलाज करवा रहे हैं। खुद इतनी तकलीफ में होने के बावजूद सोनाली ऋषि से मिलने पहुंची थी। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी। वहीं प्रियंका चोपड़ा, सुजैन खान, अनुपम खेर समेत कई स्टार्स सोनाली से मिलने पहुंचे थे।