jhankar
ब्रेकिंग
मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु...

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर , टेंसन में लाखो फैंस, स्वस्थ होने की कर रहे दुआएं

दिल्ली.। उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव (58 साल) को ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त हार्ट अटैक(heart attack) आया था. उनके सीने में अचानक दर्द उठा और वे नीचे गिर गए थे. इसके बाद राजू श्रीवास्तव को उनके जिम ट्रेनर फौरन अस्पताल लेकर गए.

वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए राजू
अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक राजू श्रीवास्तव की एंजियोग्राफी की गई जिसमें एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉक मिला है. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत फिलहाल बेहद नाजुक हैं, लिहाजा उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।.

एम्स के सूत्रों के अनुसार उन्हें आपातकालीन चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों की एक टीम ने रिकवर किया था. इसके बाद उन्हें कार्डियक केयर यूनिट में भर्ती किया गया था. सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

- Install Android App -

राजू के पीआरओ अजीत का कहना है कॉमेडियन पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली में थे. सुबह जिम करने गए, जिम करते करते उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया।.

टीवी जगत के जाने माने चेहरे हैं राजू

राजू श्रीवास्तव टीवी के कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रह चुके हैं. समय-समय पर दर्शकों को गुदगुदाते और हंसाते देखे गए हैं. राजू श्रीवास्तव देश के फाइनेस्ट कॉमेडियन्स में शुमार किए जाते हैं. राजू श्रीवास्तव को ‘बिग बॉस’, ‘शक्तिमान’, ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’, ‘कॉमेडी सर्कस’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ में देखा जा चुका है. इनके अलावा भी राजू श्रीवास्तव कई शोज में नजर आ चुके हैं. राजू श्रीवास्तव की गंभीर हालत के बाद उनके फैंस काफी टेंशन में आ गए हैं. साथ ही उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं भी कर रहे हैं.