jhankar
ब्रेकिंग
हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार रायपुर: ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह...

कोचिंग संचालक शिक्षक बना हैवान दरिंदा छात्रा से किया रेप, ब्लैकमेल कर 6 साल से करता रहा दुष्कर्म

ग्वालियरः मध्यप्रदेश में अपहरण दुष्कर्म के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे है। हर दिन किसी न किसी जिले गांव में ऐसी दो चार घठनाए प्रतिदिन सामने देखने को मिलती है।

कही जगह तो रक्षक ही भक्षक बन गए तो कही जगह पवित्र रिश्ते भी इस आग में जलकर भस्म हो गए। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर में सामने आया जिसने गुरु शिष्या के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया।

ट्यूशन पढ़ने के लिए आने वाली छात्रा के साथ उसके शिक्षक द्वारा ही बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया बाद में आरोपी शिक्षक की रेलवे में नौकरी लग गई तो वह ग्वालियर से चला गया।
इसके बाद में पीड़ित छात्रा ने परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी और पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

- Install Android App -

पहली बार जब दुष्कर्म हुआ तब थी नाबालिग

बताया जा रहा है कि फिलहाल युवती 19 वर्षीय बालिग है और 12वीं कक्षा की छात्रा है। लेकिन जब वह आठवीं कक्षा में थी तब उसकी ट्यूशन घर के पास ही रहने वाले अजय बघेल नामक युवक के पास लगाई थी। वर्ष 2017 में एक दिन अजय ने छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया साथ ही जान से मारने की धमकी और फेल करवाने का डर दिखाकर छात्र के साथ आए दिन उसका शोषण करने लगा और कई बार इस दौरान उसके साथ दुराचार भी किया।

युवती ने अपने साथ हो रहे यौन अत्याचार के बारे में पहले तो बदनामी के डर से किसी को नहीं बताया। लेकिन आरोपी शिक्षक की हरकतों के चलते युवती तनाव में रहने लगी। तब परिजनो को बताया इसके बाद परिजनों ने उसे थाने लेकर पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को लेते हुए आरोपी शिक्षक पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।