jhankar
ब्रेकिंग
पीएम श्री कॉलेज हरदा में ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें’ कार्यक्रम आयोजित खेल मैदान की मांग को लेकर टिमरनी से खिलाड़ियों ने हरदा तक निकाला पैदल मार्च टिमरनी में निर्माण कार्यों से उड़ती धूल और भारी वाहनों से आमजन परेशान हरदा में घर-घर गायत्री यज्ञ अभियान की शुरुआत शांतिनाथ महामंडल विधान का भव्य समापन, विश्व शांति के लिए किया गया सामूहिक हवन पैरालिंपियन जेवलिन स्टार नीरज यादव का निधन, एशियन पैरा गेम्स 2026 से बाहर होने के बाद मानसिक तनाव मे... भोपाल के बहुचर्चित प्यारे मियां केस में बड़ा फैसला, पॉक्सो कोर्ट ने 10 आजीवन कारावास और 77 लाख जुर्म... राजधानी में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई, 700 किलो एनालॉग चीज़ जब्त उज्जैन में इंदौर की युवती से चलती कार में दुष्कर्म का मामला दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा

खंडवा: खानापूर्ति कब तक चलेगी शिक्षा विभाग: गणेश भावसार

खंडवा। फिर एक बार जिले की निजी स्कूले सुर्खियों में बन गई है पूर्व में जहां कोरोना काल में कुछ निजी स्कूलों की शिकायते हुई थी । तब स्कूलों की मनमानी को लेकर बच्चे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे थे और शिकायत भी की थी। लेकिन बाद में कार्रवाई के नाम पर जीरो बटे सन्नाटा रहा। अब फिर फीस वृद्धि को लेकर कुछ निजी स्कूल सुर्खियां बटोर रही है और इन पर कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग नोटिस दे करवाई की बात कह रहा है ।

- Install Android App -

उक्त टिप्पणी करते हुए शिवसेना प्रमुख एवं पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष जिला अध्यक्ष गणेश भावसार ने कहा कि शिक्षा विभाग हर बार की तरह इस बार भी खानापूर्ति कर इति श्री कर लेगा क्योंकि इससे पहले भी कहीं ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं श्री भावसार ने आगे कहा कि शिक्षा विभाग खुद लाचार हो चला है। इसका कारण यह है कि वह खुद के सरकारी स्कूलों के पास से अतिक्रमण तो हटा नहीं पता एवं स्कूल मरम्मत नहीं करवा पता और अब निजी स्कूलों को नोटिस देकर वाह वाही लूटने में लगा हुआ है। शिवसेना एवं पालक शिक्षक संघ ऐसी दिखावे की कार्रवाई का विरोध करती है और मुख्यमंत्री से मांग करती है कि ऐसे निजी स्कूल जो शिक्षा विभाग की गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे हैं उन पर कठोर कार्रवाई हो ताकि शिक्षा व्यवस्था जिले भर की सुधर सकें।