jhankar
ब्रेकिंग
मप्र के शहडोल में भीषण सड़क हादसा जबलपुर में हाईवा का कहर पैदल जा रहे बुजुर्ग को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत और चालक हुआ फरार 50 हजार रुपए सड़क पर मिले, लेकिन ईमानदारी नहीं डगमगाई! आलिया खान ने थाने पहुंचकर पुलिस को सौंपी रकम,... युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार देवास टीआई हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल जायसवाल की बस टिमरनी पुलिस ने जब्त की टीआई दिलीप पुरी को शहीद का दर्जा देने की मांग हरदा के बाद अब देवास में मिला पटाखों का अवैध जखीरा शहीद टीआई दिलीप पुरी केस में पत्नी का सनसनीखेज खुलासा - एक नेता ने दी थी जान से मारने की धमकी गुरुवार को अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

खंडवा : सद्भावना मंच के आमने-सामने में पहुंची भाजपा प्रत्याशी कंचन मुकेश तनवे, विधायक बनने के बाद विकास का किया वादा

खंडवा : माली कुआँ स्थित सद्भावना मंच कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कंचन मुकेश तनवे आमने-सामने कार्यक्रम के तहत पहुंची। इस दौरान सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा नगर की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया गया। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि कंचन तनवे ने उपस्थित सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि विधायक बनने के पश्चात सबसे प्रथम मेरी प्राथमिकता खंडवा क्षेत्र का विकास ही रहेगा। इस दौरान नगर की प्रथम नागरिक अमृता अमर यादव, सुनील जैन भी पहुंचे। इस मौके पर मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, सुनील जैन, सुरेन्द्र गीते, देवेंद्र जैन, सुनील सोमानी, समाजसेवी गणेश भावसार, वैज्ञानिक अर्जुन बुंदेला, चंद्रशेखर सोनी, रजत सोहनी, मुरली कोडवानी, निर्मल मंगवानी, एनके दवे, ओम पिल्ले, राधेश्याम शाक्य, एमएम कुरैशी, महेश मूलचंदानी, नेहा राठौर, राजेश पोरपंथ, शैख आसिफ, त्रिलोक चौधरी, प्रकाश कनाडें आदि सहित अनेक सदस्यों ने नगर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया गया।