jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

घर के अंदर गैस सिलिंडर से धमाका, तीन लोग हुए घायल

मकड़ाई समाचार महू। छावनी क्षेत्र के रिहायशी इलाके खान कालोनी में गुरुवार सुबह एक जोरदार धमाका हुआ। यह धमाका गेट नंबर 5 के सामने बने एक घर में हुआ। जिसमें परिवार के तीन लोग घायल हो गए। इनमें पति-पत्नी और एक छोटा बच्चा शामिल है। धमाके की वजह घर के अंदर गैस सिलिंडर का फटना बताई जा रही है। घायलों को मालवा हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां से महिला और बच्चे को इंदौर रेफर कर दिया गया है। वहीं एक घायल का इलाज महू में ही किया जा रहा है।

यह धमाका सुबह करीब 8:30 बजे समीर नाम के व्यक्ति के घर पर हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि घर की दीवार टूट कर कुछ फुट दूर जा गिरी। धमाके के वक्त घर में सलीम, उसकी पत्नी नसरीन और बेटा थे। हालांकि धमाके की वजह भी संदिग्ध नजर आ रही है क्योंकि घर में गैस की एक ही टंकी थी और वह अब भी रखी हुई है। पुलिस ने इस बारे में सलीम से कई सवाल भी किए लेकिन वह इनका साफ-साफ जवाब नहीं दे सका। पुलिस के मुताबिक ऐसे में फिलहाल वजह स्पष्ट करना उनके लिए भी मुश्किल है।

- Install Android App -

अस्पताल में भर्ती सलीम की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है लेकिन उसके शरीर का काफी हिस्सा झुलस चुका है। वहीं पत्नी और बेटे की स्थिति कुछ गंभीर है। पड़ोसियों के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था की आवाज काफी दूर तक सुनी जा सकती थी। वहीं घर की दीवार भी टूटकर कई फुट दूर तक जा गिरी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।