jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

डिंपल यादव मैनपुरी से लड़ेंगी लोकसभा उप-चुनाव, क्या छोटी बहू से होगा मुकाबला

Mainpuri Bypoll: मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से पार्टी ने टिकट दिया है। लगातार चुनाव हार रही समाजवादी पार्टी के लिए यहां अग्निपरीक्षा होने जा रही है। मैनपुर सपा का गढ़ रहा है, लेकिन जानकारों का कहना है कि अखिलेश यादव के लिए इस बार लड़ाई इतनी आसान नहीं रहने वाली है। कहा जा रहा है कि चाचा शिवपाल यादव मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। चर्चा है कि भाजपा यहां मुलायम सिंह यादव की दूसरी बहू अपर्णा यादव को मैदान में उतार सकती हैं। ऐसा हुआ तो मुकाबला दिलचस्प होगा। पिछले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अपर्णा यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया था। मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव कराए जाएंगे। भाजपा इस चुनाव को लेकर उत्साहित है क्योंकि मोदी-योगी की पार्टीा ने इसी साल सपा के गढ़ रहे आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट को अपने नाम किया है।

- Install Android App -

मैनपुरी लोकसभा सीट का इतिहास

मैनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। यहां अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव और दो बार उप चुनाव हुए हैं। इनमें आठ बार समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। 5 बार यह सीट कांग्रेस की झोली में गई है। एक-एक बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, बीएलडी, जनता पार्टी (सेक्युलर), जनता दल और जनता पार्टी के प्रत्याशी चुनकर लोकसभा पहुंचे। मायावती की पार्टी बीएसपी भी यहां खाता नहीं खोल पाई है। भाजपा की कोशिश है कि इस बार इतिहास बदला जाए।