jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

डिफाल्टर किसानों का होगा ब्याज माफ , योजना को सीएम ने दी मंजूरी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल/हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई शिवराज कैबिनेट की बैठक में डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करने की योजना को मंजूरी दी गई। इसमें सरकार 11 लाख 19 हजार किसानों का 2,130 करोड़ रुपये का ब्याज माफ करेगी। सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया और कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि 25 मई को भोपाल में किसानों का महासम्मेलन होगा। योजना के लिए आवेदन पत्र 13 मई से लेना प्रारंभ किए जाएंगे। 12 मई को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के कार्यालयों में डिफाल्टर किसानों की सूची चस्पा की जाएगी। दावे-आपत्ति का का परीक्षण 16 से 18 मई के बीच किया जाएगा और 22 मई को जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों को ब्याज की राशि अंतरित कर दी जाएगी